1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में एक और लड़की ने बनाई रील, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

मेट्रो में एक और लड़की ने बनाई रील, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 23, 2026 07:56 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 07:56 am IST

कई लोगों ने अब तक मेट्रो में रील बनाई जो वायरल भी हुए हैं और अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भी देखकर लोगों ने रिएक्ट किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAREINDIANCLIPS

सोशल मीडिया पर अगर आप डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हमारी एक बात से जरूर सहमत होंगे कि हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर मेट्रो का कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल हो जाता है। कभी लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा कई सारे लोग मेट्रो के अंदर रील बनाते हैं, उनके वीडियो भी वायरल होते हैं। आपने ऐसे कई सारे वीडियो अब तक देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में और फिर लोगों के कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

लड़की ने मेट्रो में बनाई रील

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की नजर आता है कि जिसने लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं। पहले तो वो कैमरे की तरफ घूरते हुए चली आती है और फिर वो अपना डांस शुरू करती है। मेट्रो में उस समय कई सारे यात्री मौजूद थे और लड़की उन सभी के सामने डांस करते हुए रील बनाती है। कुछ लोग उस लड़की को बस देखते रह जाते हैं तो कुछ उसे इग्रनोर करते हैं तो कुछ हंसते दिखते हैं। अब लड़की ने मेट्रो में जो रील बनाई, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कॉन्फिडेंस पीक पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं असली अकाउंट, जिससे इस वीडियो को उठाया गया होगा, वहां तो इस वीडियो को न जानें कितने सारे लोगों ने देख लिया होगा। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसलिए मुझे मेट्रो पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा- बस जिंदगी में यही कॉन्फिडेंस चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मिलेगा ये नौटंकी और सर्कस करने से। एक और यूजर ने लिखा- कुछ भी मत बना बहन, तू या कोई भी ये नौटंकी करता है, उसको देखकर कहते हैं एक और टाइमपास देखो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हवाबाजी के चक्कर में शख्स ने ले लिया गलत फैसला, फिर जो हुआ वो आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।