आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई दिन में थोड़ा समय तो बिताता ही है। लोगों को जब कभी भी समय मिलता है तो वो सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने पहुंच ही जाते हैं और वहां तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट देखते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप एक बात जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर जितनी चीजें पोस्ट होती हैं, उसमें से कुछ चीजें वायरल भी होती हैं। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग उसके मुताबिक अपना रिएक्शन भी देते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
ऐसा नजारा आपने खुद कभी देखा है?
आपने अब तक लड़कियों को साड़ी पहने हुए और डांस करते हुए देखा होगा मगर शायद ही कभी किसी लड़के को साड़ी पहनकर सरेआम डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन वायरल वीडियो को देखने के बाद यह भी हो जाएगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़के ने साड़ी लपेटा हुआ है और लोगों के सामने उसी साड़ी में डांस कर रहा है। लड़के ने ब्लाउज नहीं सिर्फ साड़ी पहना हुआ है और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उसे जमकर ट्रोल किया है। मगर उससे पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tumara.abhay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'बेटी पढ़ाओ और बेटा बचाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ब्लाउज पहन लेता, नाच तू रहा है और शर्म मुझे आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- बेटी बचाने के चक्कर में बेटा हाथ से निकल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- बेटा जन्माओ, बेटी बनाओ।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी ने रख दी ऐसी डिमांड जिसे सुन आपकी भी फट जाएंगी आंखें, लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल
इस बार मम्मी का मगरमच्छ! लड़के की गलती देख आपको आ जाएगी हंसी, देखें Video