1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बार मम्मी का मगरमच्छ! लड़के की गलती देख आपको आ जाएगी हंसी, देखें Video

इस बार मम्मी का मगरमच्छ! लड़के की गलती देख आपको आ जाएगी हंसी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2025 11:47 am IST,  Updated : May 30, 2025 11:47 am IST

ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें लड़की की गलती दिखती है और वीडियो देख लोग उसे पापा की परी कहते हैं। मगर इस वायरल वीडियो के साथ लोग मम्मी का मगरमच्छ शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो डेटा का रिचार्ज तो अच्छा-खासा करवाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया का यूज नहीं करते हैं। आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और दिन में थोड़ा समय इंस्टा और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर जरूर ही बिताते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह जरूर पता होगा कि वहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पेट्रोल पंप का है। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स ने अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा लिया है और वो अब अपनी स्कूटी को आगे कर रहा है। उसे देख पीछे खड़ा लड़का अपनी स्कूटी को भी आगे करने की सोचता है मगर एक गलती कर देता है। वो स्कूटी को रेस दे देता है। इस दौरान वो स्कूटी पर भी नहीं बैठा था कि कंट्रोल कर ले बल्कि वो पास में खड़ा है। इस वजह से स्कूटी सीधे जाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से टकरा जाती है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के ऊपर लिखा है, 'इस बार मम्मी का मगरमच्छ।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @moonlit_surbhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस बार लड़के की गलती थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा लगता है कि टेबल पलट गया। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो बिल्कुल लेटेस्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा- पेट्रोल पंप वाला उम्मीद भी नहीं कर रहा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- चलो कुछ तो अलग हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हाथी का दमखम देख दंग रह जाएंगे आप, नदी में फंसी कार को आसानी से खींचकर निकाला बाहर

पूरे शेर कौम में दहशत है! भैंस की ताकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।