सोशल मीडिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर इंसान की पहुंच है और हर इंसान अपने विचार रख सकता है और किसी दूसरे पोस्ट पर भी अपना रिएक्शन दे सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसी चीजें खूब देखी होंगी। किसी वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किया होगा तो किसी वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपनी राय भी रखी होगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है और लोगों ने उसे देखकर क्या रिएक्शन दिया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अगर पहाड़ों पर किसी मंदिर जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ, तुंगनाथ आदि जगहों पर गए हैं तो आप जानते ही होंगे कि यहां पैदल जाना कितना कठिन होता है। ऐसे में वहां कई सारे लोग दूसरों को ऊपर तक ले जाने का काम करते हैं और बदले में पैसे चार्ज करते हैं। ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें कोई शख्स पिट्ठू पर या फिर पालकी या फिर खच्चर पर बैठकर जाता दिखा है और जब भी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, इस पर बहस भी होता है। कोई इसे सही तो कोई गलत बताता है और अभी जो वायरल हो रहा है, उसके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स पालकी के सहारे ट्रैक पूरा कर रहा है। उसे चार लोग लेकर ऊपर चढ़ रहे हैं। अब यह कहां का वीडियो है, यह तो नहीं पता मगर काफी वायरल हो रहा है और लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया जानने से पहले आप एक बार इस वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये पैसा है जनाब जो अत्याचार को भी रोजगार में बदल सकता है।' आपको बता दें कि कई सारे लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस शर्म नहीं आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- जीते जी कंधे पर यात्रा कर रहा है। एक और यूजर ने लिखा- आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी स्वस्थ व सक्षम इंसान का बोझ चार लोगों के कंधों पर डालना भक्ति नहीं, दिखावा लगता है। भगवान तक पहुंचने का रास्ता अपने पैरो से तय हो, दूसरों के कंधों पर नहीं। भगवान के दरबार में जाने के लिए सिर झुकाना ज़रूरी है, दूसरों के कंधों पर चढ़ना नहीं। कुल मिलाकर लोगों ने इस तरह यात्रा करने को गलत बताया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सो रहे कुत्ते पर तेंदुए ने किया हमला, आगे जो हुआ वो जानने के लिए देखिए वायरल Video