आज के समय में ऐसे बहुत कम लोग मिलते हैं जो यह कहते हैं कि उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है, वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं और अपने पापा या मम्मी के फोन से उसे हैंडल भी करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने वो देखने के बाद क्या कमेंट किया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कैमरे में कैद हुआ पल है। वीडियो में नजर आता है कि रात का समय है और सड़क पूरी तरह से खाली है। उसी खाली सड़क पर एक कुत्ता सो रहा है। इसी दौरान एक तेंदुआ दबे पांव के साथ उस कुत्ते की तरफ बढ़ता है और वो तेंदुए जैसे ही उस कुत्ते पर हमला करता है, कुत्ता जाग जाता है और थोड़ा पीछे हट जाता है। इसके बाद कुत्ता भागते हुए वहां से भाग जाता है और तेंदुआ भी उस पर दोबारा हमला नहीं करता है या फिर पीछा नहीं करता है। वो तेंदुआ फिर आगे की तरफ बढ़ जाता है। वीडियो में एक कोने में तारीख नजर आती है जो 19 जुलाई है और जब तेंदुए ने हमला किया तब का समय 2 बजकर 24 मिनट था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बेंगलुरु में सड़क पर कुत्ते पर हमला करते हुए तेंदुआ देखा गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कुत्तों की आबादी को कंट्रोल करने का नया तरीका, तेंदुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- लोकेश बनाम डॉगेश की लड़ाई। तीसरे यूजर ने लिखा- अब से वह कुत्ता उस इलाके में कभी नहीं घूमेगा। एक और यूजर ने लिखा- कुत्ते इंसानों पर हमला करते हैं और तेंदुए कुत्तों पर।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मुझे AC चलाने की अनुमति नहीं! महिला ने बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट