1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी किसी रबड़ से कम नहीं है, वायरल Video देख फटी रह जाएंगी आंखें

ये आदमी किसी रबड़ से कम नहीं है, वायरल Video देख फटी रह जाएंगी आंखें

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 20, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 04:58 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप एक बार देखेंगे तो आपकी आंखें फटी रह जाएंगी और आप इस वीडियो को फिर कई बार देखेंगे। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/APEX_NEXT_LVL

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, किसी को पहले से इसका अंदाजा नहीं होता है। आज के दौर में जहां लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है, आप भी एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या पोस्ट होता है और हर दिन कई वीडियो वायरल भी होते हैं। आपकी फीड पर अब तक न जानें कितने हैरान करने वाले वायरल वीडियो आए होंगे और अब एक ऐसा ही वीडियो हम भी लेकर आए हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें एक शख्स मंच पर खड़ा है और वो वहां पर खड़े होकर अपने शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी दिखाता है। वो खड़े-खड़े पीछे की तरफ झुकता है और अपने सिर को पीछे की तरफ से ही पैरों के बीच तक ला देता है। ऐसा वो कई बार करके दिखाता है और रफ्तार बड़ी गजब की है। इसके बाद वो एक बार फिर से ऐसा ही करता है मगर इस बार वो सिर को पीछे की तरफ से पैरों के बीच से निकालता है और फिर पूरी तरह से सीधा हो जाता है। ऐसा भी वो दो बार करता है। इसके बाद वो अपने शरीर को एक अलग ही आकार में करके लोगों को दिखाता है और वो भी हैरान करने जैसा ही था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर apex_next_lvl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए उसे स्पाइडर मैन कहा। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इससे मेरी पीठ का पुराना दर्द ठीक हो जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये मैंने क्या देख लिया। चौथे यूजर ने लिखा- ये स्प्रिंग है। वहीं कई लोगों ने अलग-अलग इमोजी से अपना रिएक्शन दिया है। किसी ने हंसने का रिएक्शन दिया है तो किसी ने हंसने का रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में नाचते इन दो बच्चों का Video हो रहा है वायरल, आइए आपको बताते हैं क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।