सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और ऐसा दिन भी नहीं जाता है जब कुछ वायरल नहीं होता है। हर दिन कई वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें से जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लोगों की अतरंगी हरकतें, बच्चों की प्यारी हरकतें, कोई हादसा और इसके अलावा भी तमाम चीजें देखने को मिलती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे और कुछ तो आपको पसंद भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी सोशल मीडिया पर 15 सेकंड का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कुत्ते चल रहा है जिसके सिर पर किसी ने टॉर्च को चालू करके बांध दिया है। इसके बाद एक और कुत्ता नजर आता है जिसके सिर पर इसी तरह से एक टॉर्च बंधा हुआ है और तभी एक शख्स भी दिखता है जो कुछ लेकर अंधेरे में कहीं जा रहा है। तब समझ में आता है कि अंधेरी सड़क पर रास्ता देखने के लिए उसने अपने कुत्तों के सिर पर यह टॉर्च बांधा है और उन्हें भी साथ में लेकर चल रहा है। इसके उसे रास्ता भी दिख रहा है और खुद सामान भी उठा पा रहा है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pramodsin1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डोगेश भाई दिन प्रतिदिन, इसे कहते हैं देसी जुगाड़।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- Z सिक्योरिटी है, अभी अभी लॉन्च हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- चले जाओ जहां जाना है, डोगेश तो पीछे ही रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही, देसी जुगाड़ का तो कोई तोड़ ही नहीं है, काम चाहे जो भी हो, जुगाड़ से सब आसान हो जाता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मौत के दरवाजे से जाकर लौटा है यह आदमी, Video हो रहा है अंधाधुंध वायरल, आप भी देखिए