आज के दौर में लगभग हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। लोग जब भी खाली होते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां कुछ समय बिताते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें डांस, लोगों का ड्रामा, स्टंट, जुगाड़ आदि बहुत कुछ होता है। आपकी फीड पर भी हर दिन कई तरह के वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या नजर आया और लोगों ने कमेंट सेक्शन में क्या कहा।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक आदमी बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है मगर उस आदमी का एक हाथ टूटा हुआ है और बता दें कि उसका दाहिना हाथ ही टूटा हुआ है। आपको पता ही होगा कि बाइक में रेस दाहिने तरफ होता है और अगर वही हाथ टूट जाए तो फिर आप बाइक रेस कैसे देंगे मगर ये आदमी दाहिना हाथ टूटने के बाद भी बाइक चला रहा है। उसने दाहिने तरफ के हैंडल को बाएं हाथ से पकड़ा हुआ है। ऐसा करके बाइक चलाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इसमें बैलेंस आसानी से नहीं हो पाता है मगर ये आदमी बहुत ही आराम से बाइक चला रहा है जैसे यह इसके लिए नया नहीं है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @bandaofrabb नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वो वहां टिकने वालों में से नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बठिंडा रोड और बठिंडा के लोग बेहतरीन हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आपको इनकी रगों में कुछ ज़्यादा ही दिलेरी और हिम्मत देखने को मिलेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- दूसरी भी न तुड़वा ले। एक और यूजर ने लिखा- मैं सोच रहा हूं कि अगर ये गिर गया तो क्या होगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
क्या आप भी नुक्कड़ पर जाकर चाय पीते हैं? अगर हां तो फिर वायरल Video जरूर देखिए