1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस जीवन में इतना टेंशन फ्री होना चाहिए! वायरल Video पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, आप भी देखिए

बस जीवन में इतना टेंशन फ्री होना चाहिए! वायरल Video पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह का रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GIRIRAJ6263 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया की गलियों में कभी न कभी घूमता हुआ देखने को मिल ही जाएगा। हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो अपने फ्री टाइम में उसका यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन जितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। जो पोस्ट सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, उनका वायरल होना तो तय ही है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं है मगर जो भी है, वो यूनिक है। दरअसल किसी कारण से एक ट्रक पूरी तरह से पलटकर साइड में गिर गया है। सड़क के किनारे थोड़ी जगह है और उसके बाद खेत है। ट्रक खेतों में तो नहीं गया मगर उस स्पेस में गिरा हुआ है। इसके कुछ दूर उसी लाइन में एक बंदा आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। अब वीडियो इस हिसाब से वायरल हो रहा है कि वो उसका ड्राइवर है और उसे बिल्कुल भी चिंता नहीं है। वो आराम से लेटा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर giriraj6263 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो पर लिखा है, 'बस जीवन में इतना टेंशन फ्री होना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- वो ड्राइवर है, मौत से खेलकर आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसके दिल से पूछ क्या बीत रही है उसपर। तीसरे यूजर ने लिखा- टेंशन तो मालिक करेगा, वो तो ड्राइवर है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पूरे ब्रह्मांड में ऐसा iPhone लवर नहीं देखा होगा, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप

चोरी करने पहुंची दीदी को बंदे ने मारे 17 थप्पड़, Video हो रहा है वायरल