1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरे ब्रह्मांड में ऐसा iPhone लवर नहीं देखा होगा, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप

पूरे ब्रह्मांड में ऐसा iPhone लवर नहीं देखा होगा, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2025 08:14 am IST,  Updated : Nov 06, 2025 08:14 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ये तो सबसे बड़ा iPhone लवर है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/AAPKACULTURE

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा। हर दिन लोग तमाम तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लें या फिर सोशल मीडिया पर पहली बार नजर देखने को मिला हो। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी कई सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आपने अभी तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अभी तक न जानें कितने सारे iPhone लवर्स देखे होंगे। कई लोगों को iPhone से इतना प्यार है कि हर नए एडिशन को वो खरीद लेते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप भी iPhone लवर्स में से एक होंगे मगर वीडियो को देखने के बाद आप भी इसी बंदे को सबसे बड़ा iPhone लवर मान जाएंगे। दरअसल एक बंदे ने अपने घर के दरवाजों को iPhone के बैक लुक में डिजाइन करवाया है। घर पर दो दरवाजे लगे हुए हैं और दोनों का डिजाइन वैसा ही है। आमतौर पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aapkaculture नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं लोगों ने भर-भर के हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने 'अरे बाप रे' लिखा है और एक यूजर ने 'iPhone 17 प्रो मैक्स लवर' लिखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चोरी करने पहुंची दीदी को बंदे ने मारे 17 थप्पड़, Video हो रहा है वायरल

भारतीयों की मेहमाननवाजी देख फैन हो गया ये ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट, Video में जो कहा सुनकर गर्व से फूल जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।