Metro Funny Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो के कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं जिन्हें देखकर कई बार यूजर्स गुस्से से भर जाते हैं मगर कई ऐसे भी वीडियोज भी सामने आते हैं जो लोगों को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों एक्स पर वायरल हो रहा है जिसमें परोपकार के चक्कर में एक यात्री को दूसरे के साथ खेला करते हुए दिखा दिया गया। ये वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हो गया कि इस पर यूजर्स ने एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। दरअसल, इस वीडियो में जब एक यात्री अपनी सीट छोड़कर उठता है तो उसी जगह दूसरा आदमी बैठ जाता है मगर बैठने से पहले उसने जो किया वो काफी मजेदार था।
एक्स पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को एक्स पर @Kkashish_k नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ना था कि अच्छे कर्मों का फल मीठा होता है..... और भाई को मिला भी मीठा फल....लेकिन यह क्या?? कर्म करने के चक्कर में कांड करके भाई कैसी मासूमियत से बैठे हैं।' वीडियो में दिखाया गया कि, सीट से उठते एक यात्री ने बगल में खड़े दूसरे यात्री को वहां बैठने का इशारा किया जिस पर वो बैठ भी गया। मगर उसके बैठने से पहले सीट पर पहले से बैठे एक बुजुर्ग ने हाथ में मौजूद थैली को सीट पर रख दिया। यात्री ने बैठने से पहले वो थैली बाहर निकल चुके यात्री को दे दिया। तभी बुजुर्ग को याद आता है कि उसकी थैली वहीं रखी थी जहां यात्री बैठ गया इस पर सीट पर बैठे यात्री का रिएक्शन देखने लायक था।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'और वो बेशर्मों की तरह ले भी गया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने तो कचरा समझ कर बाहर फेंक दिया।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इतनी नेकी भी नहीं करनी थी बेचारे का साथ बुरा हुआ।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'फल का स्वाद चखा नहीं, कांड करने के बाद की मासूमियत देखो बस।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ज्यादा ही भोली शक्ल है भाई की।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Delhi Metro में गुटखे के दाग से सनी सीट वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास