1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: अब आएगी जेबकतरों की शामत ! ट्रेन में फोन को बचाने का जुगाड़ देख चौंक जाएंगे आप, बड़े काम की है ये वायरल हैक

Video: अब आएगी जेबकतरों की शामत ! ट्रेन में फोन को बचाने का जुगाड़ देख चौंक जाएंगे आप, बड़े काम की है ये वायरल हैक

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 02, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 04:58 pm IST

Viral Video: सोशल मी​डिया पर इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें आपको अपने फोन को बचाने का जुगाड़ देखने को मिलेगा। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

how to secure mobile phone in train man shares viral hack must see video- India TV Hindi
ट्रेन में फोन की सुरक्षा। Image Source : X/@POL_KHOL82

Viral Video: ट्रेन में सफर करते समय सभी यात्रियों की सबसे बड़ी चिंता उनको लगेज को लेकर रहती है। उससे भी बड़ी समस्या अब मोबाइल की हो गई है क्योंकि कोई भी स्मार्टफोन हो उसका गायब या चोरी होना एक बार को परेशान कर ही देता है। ऐसे में लोग ट्रेन में फोन का भी खास ख्याल रखते हैं। अब अगर टेक्नोलॉजी अपडेट हुई है तो जेबकतरे भी अपडेट हुए हैं। खैर, अपने फोन को चोर उचक्कों से बचाने के लिए लोग तरह—तरह के उपाय करते हैं। मगर जिस लड़के का वीडियो वायरल हुआ है उसने जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर फोन बचाने का ऐसा वायरल हैक बता दिया जो लोगों के काम आ सकता है।  

एक्स पर सामने आया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Pol_Khol82 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'हमारे भारतवासियों में दिमाग की कोई कमी नहीं है। क्या अब भी मोबाइल की चोरी हो सकती है..??' इस वीडियो में दिखाया गया है कि, एक लड़का अपने फोन को ट्रेन में चार्जिंग पर लगाए हुए है। जब उसे लेटकर आराम करना होता है तो वो फोन को चार्जिंग पर लगाए हुए अपनी अंडरवियर के अंदर डाल लेता है। इसके बाद वो बटनों को बंद कर लेता है।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अब चोरों से बचने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा नहीं तो कर विंडो से खींच कर ले जाएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यहां तो मोबाइल चोरी होना भी अब ब्रेन गेम बन चुका है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अब चार्जर चोरी होगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'और अगर मोबाइल फटा तो क्या होगा वो भी तो सोचो।'                      

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें-  
Optical Illusion: दिमाग के धागे खुल जाएंगे फिर भी नहीं मिलेगा 15 के बीच में 51, दम है तो खोजकर दिखाएं 
 

Optical Illusion: मन्नत की भीड़ में कहां छिपी है 'जन्नत', किंग खान के असली फैन ही ढूंढ़ पाएंगे 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।