सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आमतौर पर न्यूज और हंसी-मजाक से भरे पोस्ट तो खूब दिखते हैं मगर उसके अलावा कई बार कुछ ऐसा नजर आता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है और फिर वो वीडियो लोगों को अपनी तरफ बांधकर रख लेता है। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं और कई बार शेयर भी किए जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिन्होंने आपको हैरान किया होगा। अभी भी कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी सोशल मीडिया पर अगर सबसे ज्यादा कुछ दिख रहा है तो वो बारिश और बारिश के बाद हुए जलभराव का वीडियो है। आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे मगर अभी कुछ अतरंगी नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह काफी पानी भरा हुआ है। वहीं पर दो लड़के रेनकोट पहने हुए एक बाउंड्री पर बैठे हुए हैं और वो वहां बैठकर मजे से ड्रिंक कर रहे हैं। जी हां, बारिश के बीच, सड़क पर भरे पानी में पैर डालकर आराम से ड्रिंक कर रहे हैं और यही वो कारण है कि इनका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @oracledarlings नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'चीयर्स, मुंबई का असली जज्बा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये लोग समस्याओं की जगह जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। दूसरे यूजर ने जोकर वाली इमोजी के साथ 'मुंबई का जज्बा' लिखा। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये जज्बा पसंद है। चौथे यूजर ने लिखा- वो बस अपनी जिंदगी बेहतर जी रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- आग लगी है बस्ती में, हम हमारी मस्ती में।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
14 साल की वफादारी के बाद भी कंपनी ने छंटनी में नौकरी से निकाला, शख्स की कहानी जानकर लोगों ने किया रिएक्ट