A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 500 साल पुराना देसी फ्रीज बताते हुए बनाया Video, हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

500 साल पुराना देसी फ्रीज बताते हुए बनाया Video, हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक देसी फ्रीज दिखाया गया। उस फ्रीज को 500 साल पुराना बनाया मगर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग मजे लेने लगे। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SPT_VLOGS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और इस बीच सोशल मीडिया पर आपको देसी फ्रीज, देसी कूलर जैसे खूब सारे वीडियो देखने को मिलेंगे। गर्मी का मौसम आते ही ऐसे कंटेंट खूब पोस्ट भी होते हैं और लोग खूब देखते भी हैं और इसी कारण ये सब कंटेंट वायरल होते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर उस वीडियो को देखने के बाद लोग मजे लेने लगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोग कैसे मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का पानी लेकर मिट्टी से बनी झोपड़ी में जाता है। वहां बीच में एक पिलर नजर आता है जो उस झोपड़ी की छत को मजबूती दे रहा है। अब वो पिलर ही देसी फ्रीज है। दरअसल उसमें पानी स्टोर करने की काफी जगह है। वहीं ऊपर से पानी डालने के लिए भी जगह छोड़ गया है और नीचे से पानी निकालने के लिए भी जगह है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी उसमें ऊपर से पानी डालता है और नीचे से पीने के लिए पानी निकालता भी है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे ऊपर '500 साल पुराना देसी फ्रीज' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोग ले रहे हैं मजे

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर spt_vlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 43 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- 500 साल पहले ये अंकल थे? दूसरे यूजर ने लिखा- 500 साल पहले स्प्राइट का डिब्बा कहां से आया। तीसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान ये क्या देखना पड़ रहा है। वहीं बहुत सारे लोगों ने 500 साल पुरानी वाली बात पर हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छुट्टी मनाने अगर मनाली जाना है तो ये Video जरूर देख लें, शायद बदल जाए आपका इरादा

इसके पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है क्या? इसका कारनामा देखकर ही कई लोग डर जाएंगे