A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नेत्रहीन लड़के ने लोकल ट्रेन में दिखाई अपनी कला, Video को जमकर मिल रहे लाइक्स

नेत्रहीन लड़के ने लोकल ट्रेन में दिखाई अपनी कला, Video को जमकर मिल रहे लाइक्स

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसे लाइक तो करेंगे ही, उसके साथ आप वीडियो को रिपीट पर भी देखेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/OFF.SCRIPT_BY_ONKAR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है और उसका फायदा भी है। लोगों को जब भी कुछ अलग या फिर हटके दिखता है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब उस वीडियो में लोगों का ध्यान खींचने की ताकत होती है तो फिर वो वीडियो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको बहुत पसंद आने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक नेत्रहीन शख्स लोकल ट्रेन में नजर आता है। पहले तो वो अपने नाक से अपने फोन को कंट्रोल करता दिखता है। इसके बाद वीडियो में ऐसा कुछ दिखता है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रांजिशन के बाद वो शख्स बांसुरी बजाता हुआ नजर आता है और वो क्या बांसुरी बजाता है, आप सुनेंगे तो उसके फैन हो जाएंगे। जिस शख्स ने वीडियो बनाया है, उसने स्क्रीन पर टेक्स्ट लगाकर सब कुछ बताया कि पहले तो उसे वो आदमी नशे में धुत दिखा मगर उसने जब बैग से बांसुरी निकाला, सब कुछ बदल गया।

आप यहां देखिए वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर off.script_by_onkar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 51 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुंबई लोकल ट्रेन का बेस्ट पार्ट। दूसरे यूजर ने लिखा- और लोग अपनी जिंदगी से शिकायत करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी तो कई लोगों ने इमोशनल होने वाली इमोजी शेयर की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के प्यार में पागल हो गया है ये, बच्ची की जान को खतरे में डाला, Video देख खून खौल जाएगा

छत पर बैठे इस मोर को देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका, Video हो रहा वायरल