A
Hindi News वायरल न्‍यूज Apology of the year! वॉलीबॉल मैच का वायरल हुआ एक Video, देखना बिल्कुल Miss मत करना

Apology of the year! वॉलीबॉल मैच का वायरल हुआ एक Video, देखना बिल्कुल Miss मत करना

एक वीडियो जो 17 सेकंड का है, वो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे कई लोग Apology of the year बता रहे हैं। आप जब वीडियो देखेंगे तो पता चलेगा कि इसे Apology of the year क्यों बोल रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@TERAKYALENADENA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

क्रिकेट हो, टेनिस हो, कबड्डी हो, वॉलीबॉल हो या फिर कोई भी दूसरा खेल हो, लोग देखने के लिए जाते ही हैं। जिसे जो खेल पसंद होता है, वो उस खेल का टिकट लेकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को या फिर टीम को खेलते हुए देखने के लिए जाता ही है। अब इन मैचों के दौरान कई बार ऑडियंस को गलती से चोट लग जाती है। क्रिकेट में ऐसा ज्यादा होता है जब कोई बल्लेबाज ऑडियंस में शॉट मारता है। लेकिन उसके अलावा टेनिस और वॉलीबॉल खेलों में भी ऐसा हो जाता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वॉलीबॉल मैच का ही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो का बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक खिलाड़ी वॉलीबॉल को मारता है। वो बॉल दूसरी तरफ आकर एक लड़की को लग जाती है। अब जिस खिलाड़ी ने बॉल को दूसरी तरफ फेंका था, उसे दिख जाता है कि लड़की को बॉल लगी है और बिना देरी किए भागते हुए उसकी तरफ आता है। बीच में नेट लगा हुआ था तो वो वहां आकर जमीन पर लेट जाता है और फिसलते हुए लड़की के करीब आता है। वो लड़की के करीब आकर अपना सिर झुका लेता है जो बताता है कि वो उससे माफी मांग रहा है। इसके बाद वो जब उठता है तो खिलाड़ी और लड़की, दोनों ही एक दूसरे को सिर झुकाकर अभिवादन करते हैं। यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Apology of the year' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे अकाउंट से भी पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्यूट तो है भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J Keys पर हल्का उभार क्यों होता है? बड़े-बड़े इंजीनियर नहीं जानते जवाब

सूरज का असली रंग कौन सा है? पीला और लाल तो बिल्कुल भी नहीं है