अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है और सर्दियों में लोगों को सबसे ज्यादा किसी का इंतजार होता है तो वो सूरज के निकलने का होता है। लोग सोचते हैं कि सूरज निकले तो थोड़ी राहत मिले, धूप में थोड़ा समय बिताया जाए। आप भी सर्दियों में ऐसा सोचते ही होंगे। अब जब सूरज की बात छिड़ी है तो फिर सूरज से जुड़ा एक सवाल पूछते हैं। आप बताइए कि सूरज का असली रंग कौन सा है? अगर आपने पीला रंग बताया है या फिर लाल भी बताया है तो फिर आप गलत हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि सूरज का रंग जब पीला या फिर लाल नहीं है तो फिर क्या है।
सूरज का असली जान लीजिए
हम और आप बचपन से सूरज को देखकर यही सोचते आए हैं कि सूरज पीले रंग का होता है और हम क्या, हर कोई यही सोचता है। लेकिन आपको बता दें कि सूरज का असली रंग पीला नहीं बल्कि सफेद होता है। ScienceABC के आर्टिकल के मुताबिक सूरज सफेद है। उसी आर्टिकल में बताया गया है कि सूरज आमतौर पर पीला इसलिए दिखता है क्योंकि पृथ्वी का एटमॉस्फियर नीले, हरे और बैंगनी जैसे रंगों को ज्यादा आसानी से बिखेर देता है और वहीं पीला, नारंगी और लाल जैसे रंग को कम बिखेरता है। इसी कारण हमें पूरे दिन सूरज पीला दिखता है और होराइजन के करीब लाल या नारंगी दिखता है।
स्पेस में दिखता है सफेद सूरज
ScienceABC के मुताबिक स्पेस में सूरज का असली रंग दिखता है। वहां दिखता है कि सूरज पीला या फिर लाल नहीं बल्कि सफेद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां पर सूरज का रंग हमारे एटमॉस्फियर से खराब नहीं होता है। स्पेस में जाने पर सूरज एक सफेद रंग का चमकता हुआ गोला नजर आता है।
(नोट: अभी आपको जो भी जानकारी दी गई है वो ScienceABC वेबसाइट के एक आर्टिकल से ली गई है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
ये भी पढ़ें-
क्या जनरल टिकट लेने पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा जवाब
गजब का रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते-जाते राज्य ही बदल जाता है