A
Hindi News वायरल न्‍यूज दिवाली की सफाई में महिला के हाथ लगे 2 लाख रुपए, मगर ट्विस्ट जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे

दिवाली की सफाई में महिला के हाथ लगे 2 लाख रुपए, मगर ट्विस्ट जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आप जब उस पोस्ट के बारे में जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिया है।

2000 rupees note- India TV Hindi Image Source : REDDIT/RAHUL_KUMAR82 सफाई में महिला को मिले पुराने नोट

अभी दिवाली ज्यादा दूर नहीं है और दिवाली जब भी आती है, लोगों को घरों में सफाई देखने को मिल ही जाती है। कोई भले ही साल भर घर साफ न करे मगर दिवाली के दौरान तो हर कोई सफाई करता है। अब जरा सोचिए कि इस दिवाली सफाई के दौरान आपके हाथ कुछ ऐसा लग जाए जो आप कहीं रखकर भूल गए थे और अब वो अचानक मिल जाए तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? जाहिर सी बात है कि आपके चेहरे पर उसे पाने की खुशी होगी मगर हर चीज ऐसी नहीं होती जिसे पाकर लोग खुश हो जाएंगे। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

महिला को मिले 2000 के पुराने नोट

अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है और उस फोटो में 2000 के पुराने नोट नजर आ रहे हैं। फोटो में दिख रहा है कि नोट एक जगह रखने की वजह से थोड़े गंदे  भी हो गए हैं। अब आपको बताते हैं कि इस फोटो के पीछे की कहानी क्या है। दरअसल एक महिला को दिवाली की सफाई के दौरान पुराने DTH बॉक्स में 2000 के नोट मिले जिसकी कीमत 2 लाख है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला के पति ने वो पैसे रखे होंगे। उन लोगों ने अब तक उन्हें इन पैसों के बारे में नहीं बताया है। ऐसा हुआ होगा कि वो आदमी भी पैसे रखकर भूल गया होगा और अब सफाई के दौरान मिला है।

यहां देखें वायरल पोस्ट की फोटो

Image Source : Reddit/Rahul_Kumar82सफाई के दौरान महिला को मिले पुराने नोट

आपने अभी जिस पोस्ट की फोटो देखी उसे रेडिट पर Rahul_Kumar82 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी भी दी गई है। अब फोटो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- बस इतना पैसा दे दे भगवान कि 2 लाख रुपए रखकर भूल जाऊं। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना पैसा रखकर कोई कैसे भूल सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- RBI को भेजकर बदली करवा ले। चौथे यूजर ने लिखा- ब्लैक में पैसा मत रखा करो, खाते में डालो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए

दीपावली पर ऐसे खास दोस्तों से सावधान रहें वरना कांड हो जाएगा, Video देख समझ जाएंगे मामला