1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए

वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं, अब आप इसी Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 13, 2025 07:52 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 07:52 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे करवा चौथ के थीम पर बनाया गया है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी यह कहेंगे कि लोग रील के लिए और क्या-क्या करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAREINDIANCLIPS

आज के समय में सोशल मीडिया पर जितनी जनता है उसमें आधे से ज्यादा वो लोग हैं जो रील बनाकर वायरल होने की चाह रखते हैं। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाया और उससे वायरल होने की चाह रखना गलत है। कई सारे लोग इसी सोशल मीडिया के कारण वायरल भी हुए हैं और कई लोग फेमस भी हुए हैं मगर कुछ लोग रील वायरल करने के लिए कुछ ऐसा करते हैं कि उसे देखने के बाद लोग अपना माथा ही पकड़ लेते हैं। हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल होता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को करवा चौथ के बारे में पता ही होगा। आपको यह भी पता होगा कि व्रत कैसे खोला जाता है। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला सब कुछ कर चुकी है और अब वो अपने पति के पैर छूएगी लेकिन वो तरीका देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। महिला अपने पति के घुटने तक हाथ ले जाती और फिर वापस ले आती और कमर हिलाकर डांस करती है। ऐसा वो कई बार करती है और पति भी बार-बार आशीर्वाद देता है। आखिर में वो अपने पति के पैर छूती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये क्या हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं इसी बकलोली की वजह से शादी नहीं करना चाहता। तीसरे यूजर ने लिखा- इंस्टा करवाचौथ है। चौथे यूजर ने लिखा- रीलवा चौथ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीपावली पर ऐसे खास दोस्तों से सावधान रहें वरना कांड हो जाएगा, Video देख समझ जाएंगे मामला

दीदी के दिमाग को अंधाधुंध प्रणाम, उनका मैथ देख आप भी धन्य हो जाएंगे, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।