1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी के दिमाग को अंधाधुंध प्रणाम, उनका मैथ देख आप भी धन्य हो जाएंगे, देखें Video

दीदी के दिमाग को अंधाधुंध प्रणाम, उनका मैथ देख आप भी धन्य हो जाएंगे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 13, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 05:05 pm IST

एक शख्स ने अपनी पत्नी से एक बहुत ही सिंपल सा सवाल और पूछा और उसके बाद जो हुआ वो देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे कि दीदी कौन से कॉलेज से पास हुई है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ADITI_MENON_123

आप अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप एक दिन में कई सारे ऐसे वीडियो देखते होंगे जो आपका अच्छा-खासा मनोरंजन करते ही होंगे। उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो हंसी तो दिलाते हैं मगर साथ में लोग अपना माथा भी पकड़ लेते हैं। आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वाला वीडियो आप एक बार देखेंगे तो लंबे समय तक इसे भूल नहीं पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स अपनी पत्नी से एक सीधा सा सवाल पूछता है कि अगर एक किलो आलू 50 रुपए के हैं तो फिर 1000 हजार ग्राम आलू कितने के होंगे। वो बस शब्दों में खेल जाता है। अब इसके बाद उसकी पत्नी हिसाब लगाने के लिए पहले तो कैलकुलेटर का इस्तेमाल करती है और फिर उसका रिजल्ट आता है कि 1000 ग्राम के लिए 50 हजार लगेंगे। दरअसल उसे यही नहीं पता था कि 1000 ग्राम और एक किलो एक ही चीज है और वो वीडियो में इसी बात पर लड़ भी रही है और कैलकुलेटर दिखाते हुए बोलती है कि यही आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Aditi_Menon_123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बहुत दुख के साथ ये सूचना देनी पड़ रही है कि औरतों का दिमाग घुटनों में ही होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- घुटनों में पहले होता था, अब पैरों में पहुंच गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- चलो अच्छा है, किसी ने तो सच स्वीकार किया। तीसरे यूजर ने लिखा- 50000 के 1 किलो आलू, हे भगवान मेरी सैलरी ही 25000 रुपए महीना है, इसके साथ मेरा घर कैसे चलेगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

संत प्रेमानंद महाराज का मुरीद है ये मुस्लिम शख्स, Video हो रहा है खूब वायरल, जीत लेगा आपका भी दिल

नाबालिग लड़की को ड्रॉप करने के बाद ड्राइवर ने किया क्रीपी मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।