1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटियों को Video बनाता देख शख्स ने कह दी ऐसी बात जो हो गया वायरल, लोगों की नहीं रुकी हंसी

आंटियों को Video बनाता देख शख्स ने कह दी ऐसी बात जो हो गया वायरल, लोगों की नहीं रुकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2025 11:56 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:56 am IST

तीन महिलाएं कहीं जाते हुए वो अपना एक वीडियो बना रही थीं और यह देखकर कार में बैठे शक्स ने भी वीडियो बनाया और कुछ ऐसा कह दिया कि वीडियो वायरल ही हो गया। लोग भी हंसने वाला खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Funny video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CAPTAN_SAHAB_404

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ देर स्क्रोलिंग न करते हो। आप भी सोशल मीडिा का यूज तो करते ही होंगे और वहां तमाम तरह के पोस्ट और वीडियो देखते ही होंगे। हर 10 वीडियो में से लगभग 4 वीडियो ऐसे दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आ जाती है। आप भी अगर सोशल मीडिया के रेगुलर यूजर हैं तो फिर इस बात से जरूर ही सहमत होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन महिलाएं साथ में चलते हुए कहीं जा रही हैं और उनमें से एक महिला वीडियो बना रही हैं जिसमें तीनों आ रही हैं। अब उन्हें वीडियो बनाते हुए अपनी कार में बैठे शख्स ने उनका वीडियो बनाया और वो कहता है, 'उस्ताद आज कल की जनरेशन का तो समझ में आता है कि हां भाई नई जनरेशन है मगर ये 1919 की आंटियां भी तो बाज नहीं आ रही। देख लो कितनी तगड़ी व्लॉगिंग कर रही हैं। आज कल की लड़कियां क्या करेंगी।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर captan_sahab_404 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई तुझे क्यों दर्द हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- आज कल की लड़कियों का करियर बर्बाद कर देंगी ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई तुम भी वहीं काम कर रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- पुराने खिलाड़ी मैदान में उतर गए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

मां रोती रही बेटी प्रेमी संग चली गई! एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

Karwa Chauth: पत्नी बन रही थी तेज तो पति ने भी दिखाया अपना दिमाग, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।