सोशल मीडिया पर हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो लोग पोस्ट करते हैं। उसमें से कई सारे स्क्रिप्टेड होते हैं और कई सारे रियल होते हैं। कई सारे वीडियो को ऐसे बनाया जाता है जो स्क्रिप्टेड तो होते हैं मगर उन्हें रियल बनाकर पेश किया जाता है। अब इन सभी तरह के वीडियो मे से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे जहां आप देखते होंगे कि कौन-कौन से वीडियो पोस्ट हुए हैं और कैसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो असली है या फिर स्क्रिप्टेड है, इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई मगर वायरल हो रहा है तो हम आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला किसी कार के पेट्रोल वाली टंकी से पेट्रोल को बोतल में निकाल रही है। वीडियो बनाने वाला शख्स उस महिला को उस बोतल को हटाने के लिए बोलता है और तब वो कहती है कि वो अपनी स्कूटी के लिए पेट्रोल निकाल रही है। इसी दौरान वो शख्स महिला को कार का लॉक खोलने के लिए कहता है तो महिला कहती है कि उसका भाई चाबी लेकर गया है। इसके बाद वो बंदा खुल कार का लॉक खोलकर दिखाता है कि ये उसकी कार है मगर महिला कहती है कि सभी गाड़ियों के चाबी एक जैसे ही होते हैं। अब यह वीडियो स्क्रिप्टेड इसलिए लग रहा है कि अगर कार लॉक था तो पेट्रोल टैंक का ढक्कन कैसे खुला। खैर जो भी सच्चाई हो, वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @abhishek902444 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे का जीता जागता उदाहरण। आंटी का कॉन्फिडेन्स भी अलग लेवल का है...कहां से आती हैं ऐसी खूंखार महिलाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लग रहा है दीदी ने सस्ता नशा कर लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- सभी गाड़ियों की चाबी एक सी होती है, उसकी क्या गलती इसमें। तीसरे यूजर ने लिखा- पेट्रोल निकाल रही है कॉन्फिडेंस के साथ। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इनके वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हे भगवान यही देखने के लिए धरती पर भेजा था क्या? Video देख आपके मुंह से यही निकलेगा
जब कार वाले के सामने से गुजरी मौत..., Video देख मुंह में आ जाएगा आपका भी कलेजा