भारत की महिलाएं हैक बताने के मामले काफी होशियार होती हैं। सफेद कपड़ों पर लगे दाग को हटाने से लेकर बैग में ज्यादा कपड़े रखने तक और इसके अलावा भी हर तरह की चीजों से जुड़े हैक्स भारत की महिलाओं के पास होता है। हम जब भी सोशल मीडिया स्क्रोल करते हैं तो ऐसे कई सारे वीडियो आंखों के सामने आ ही जाते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे अगर आप रेगुलर एक्टिव रहते हैं। हर दिन किसी न किसी महिला का वीडियो दिखेगा जिसमें वो कोई न कोई हैक बताती दिखती है और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें घर में लगे पंखे को चमकाने के लिए गजब का हैक बताती है। इसके लिए वो एक सॉल्यूशन बनाती है। वो पानी में सर्फ और विनेगर यानी सिरका को मिलाती है और फिर वो कपड़े का इस्तेमाल करते हुए पंखे को साफ करने लगती है। वीडियो में दिखता है कि पंखा पूरी तरह से साफ हो भी जाता है वरना आमतौर पर पंखे पर लगे धूल और गंदगी को साफ करने में मेहनत बहुत लगती है। महिला के इसी हैक के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ayurvedictips_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पंखे साफ करने की ट्रीक, काश पहले पता होती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- क्या फायदा यार, चढ़ना तो फिर भी पड़ेगा ही।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन बाबाजी का तो अलग ही रोला है भाई, Video सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल
जुगाड़ का विश्व गुरु तो भारत ही है, मजदूरों के वायरल Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान