1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में फोन छिपाने की ट्रिक हुई वायरल, Video देख लोग बोले- '10 साल पहले कर चुका हूं ये'

क्लास में फोन छिपाने की ट्रिक हुई वायरल, Video देख लोग बोले- '10 साल पहले कर चुका हूं ये'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2025 01:09 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 01:09 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में बताया जा रहा है कि आप क्लास में अपने फोन को कहां छिपा कर रख सकते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। आपको लोगों को अपनी समस्या बताइए और वो कोई न कोई तो जुगाड़ खोज ही निकालेंगे। अब वो बात अलग है कि उनका जुगाड़ कितना कारगर साबित होता है लेकिन जुगाड़ करने में कोई पीछे नहीं रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो सब पता ही होगा कि लोग जुगाड़ के मामले में कितने माहिर हैं। सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपने फोन को क्लास में बेंच के नीचे छिपाता हुआ नजर आ रहा है। इसके लिए उसने कागज का एक बॉक्स जैसा बना लिया है जिसके अंदर फोन को रखा जा सके और उसने उस बॉक्स को पहले से ही बेंच के नीचे फिक्स कर दिया है। वीडियो में दिखता है कि वो उस फोन को उसी बॉक्स में रख देता है और फिर रिलैक्स हो जाता है। इसका वीडियो बनाकर पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर blacky_boy_aravindh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फोन चेकिंग प्रॉब्लम का नया आईडिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं तुम्हारा HOD हूं, अभी मेरे कैबिन में आओ। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं जिसने अपना फोन टीचर के डेस्क में रख दिया क्योंकि वो वहां चेक नहीं करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- 10 साल पहले कर चुका हूं ये।

ये भी पढ़ें-

पापा की परी ने पानी में भी दिखा दिया अपना कमाल, Video देख लोगों ने लिए मजे

बाथरूम में अचानक दिखा बहुत खौफनाक मंजर, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।