1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उड़ती फ्लाइट में बंदे ने किया ऐसा काम कि दोस्तों की नहीं रुकी हंसी, Video हो गया वायरल

उड़ती फ्लाइट में बंदे ने किया ऐसा काम कि दोस्तों की नहीं रुकी हंसी, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2025 10:52 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 10:52 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो शायद ही अपनी हंसी को रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग जब कभी भी बोर होते हैं या फिर उन्हें अपना टाइम पास करना होता है तो वो सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाने पहुंच जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और दिन में दो-तीन बार तो सोशल मीडिया स्क्रोल कर ही लेते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप जानते ही होंगे कि मजेदार वीडियो को देखने के लिए सोशल मीडिया से अच्छी जगह कोई दूसरी नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ यहां छाया ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही कंट्रोल कर पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी 'चुप चुप के' फिल्म तो देखी ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसमें शाहिद कपूर गूंगा होने की एक्टिंग करता है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि फ्लाइट अटेंडेंट पैसेंजर्स को शायद चाय दे रही हैं। इसी दौरान एक आदमी जो अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ है और वो गूंगा होने की एक्टिंग करते हुए चाय मांग रहा है। उसे ऐसा करते देख दोस्त हंसने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर priyanshaaasharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस मेरा मन था चलती हुई फ्लाइट से कूद जाऊं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 71 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मालिक उबला हुआ अंडा मांग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लस्सी मांग रहा है शायद। तीसरे यूजर ने लिखा- मालिक इतना खर्चा हो ही गया है तो एक चिप्स भी ले लेते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जबा-जबा।

ये भी पढ़ें-

अंकल ने किया ऐसा फ्लेक्स कि हो गए वायरल, Video देख लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

Wi-Fi नहीं था तो लगवाया ऐसा बोर्ड जो किसी ने सोचा नहीं होगा, फोटो हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।