1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी को नीला ड्रम उतारते देख भागा पति, Video को देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

पत्नी को नीला ड्रम उतारते देख भागा पति, Video को देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2025 08:55 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 08:55 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे मजाकिया तौर पर बनाया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब सारे कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस वीडियो में क्या दिखने को मिले, कोई कुछ नहीं बता सकता है। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी बदल जाता है और उसके मुताबिक भी लोग वीडियो बनाते हैं जो वायरल होते हैं। इसके अलावा नॉर्मल वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला कमरे के अंदर बने टांड (जिस पर सामान रखा जाता है) पर से नीले रंग के ड्रम को उतार रही है। अब महिला जैसे ही उसे उतारकर पलंग पर रखती है, उसका पति देखकर तुरंत कमरे से बाहर निकल जाता है। पति को वहां से भागते देख वो पूछती भी है कि क्या हुआ। इसके बाद वो कैमरे में देखते हुए बोलती है, 'अरे पागल इसको (ड्रम) देखकर भाग रहा है।' जाहिर सी बात है कि यह वीडियो मजाकिया तौर पर बनाया गया है जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर collectingsuperman नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हर घर में डर का माहौल चल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह डर अच्छा लगा। दूसरे यूजर ने लिखा- डर का माहौल है। तीसरे यूजर ने लिखा- जेंडर इक्वलिटी तो अब है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब ये ड्रम डरावना बन गया है।

ये भी पढ़ें-

बच्चों को समझाने पहुंचे थे अंकल मगर हो गया उनका पोपट, Video हो रहा खूब वायरल

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है! वायरल जुगाड़ का Video देख आप भी हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।