Published : Dec 07, 2025 05:40 pm IST, Updated : Dec 07, 2025 05:40 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं रूपल त्यागी ने शादी कर ली है। रूपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए इसका ऐलान किया है। रूपल ने 5 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से शादी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद शेयर की हैं।
2/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
इन तस्वीरों में रूपल को लाल रंग के लहंगे में सजे देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ हो रही है। खास बात तो ये है कि रूपल ने अपने वेडिंग लुक को गोल्ड जूलरी के साथ कम्प्लीट किया और भारी-भरकम गहने पहनने की जगह बेहद कम गहने पहने थे, जो उनके लुक को और निखार रहा था।
3/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
रूपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लाल रंग के जोड़े में हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने अपनी शादी के लिए गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला हैवी लहंगा चुना था और सिर पर मैचिंग दुपट्टा लिया था, जिस पर गोल्डन बॉर्डर का सुंदर काम था।
4/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
रूपल के लहंगे की एक और खासियत थी इसका वेस्ट, जिसमें उनके और उनके पति नोमिश के नाम को जोड़कर एक नया शब्द लिखा था। रूपल के लहंगे की वेस्ट में लिखा है- 'ROONOM', जो उनके और उनके पति के नाम के शुरुआती इनीशियल्स हैं।
5/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
सपने सुहाने लड़कपन के की गुंजन उर्फ रूपल त्यागी के फैंस उनके ब्राइडल लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन, जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है उनकी मेहंदी की, जिसकी डिजाइन बेहद खास थी।
6/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
रूपल ने अपनी मेहंदी में मुंबई को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक हाथ में गेटवे ऑफ इंडिया बनवाते हुए मुंबई लिखवाया तो वहीं दूसरे में हॉलीवुड। इसी के साथ उनकी मेहंदी के चर्चे भी शुरू हो गए हैं। कई ने एक्ट्रेस की इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तारीफ की।
7/7Image Source : Instagram/@roopaltyagi06
बता दें, रूपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें नोमिश उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रूपल ने बताया कि उन्होंने 'हां' कह दी है। और अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को हैरान कर दिया है।