1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 8 December 2025: आज अचानक से पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, यहां जानें कन्या राशि का दैनिक राशिफल

Kanya Rashifal 8 December 2025: आज अचानक से पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, यहां जानें कन्या राशि का दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 08, 2025 05:30 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:24 am IST

Virgo Horoscope 8 December 2025: कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले लोग बातें बनाने में निपुण होते हैं। इस राशि का जातक प्रसिद्धि की इच्छा भी रखता है।

आज का कन्या राशिफल- India TV Hindi
आज का कन्या राशिफल Image Source : INDIA TV

Kanya Rashifal 8 December 2025: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आज इन राशि के जातकों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।  तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कन्या राशि का दैनिक राशिफल।

आज का कन्या राशिफल 8 दिसंबर 2025

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने काम के प्रति समर्पित रहे। समय आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है। आपकी आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके लिए भी कुछ समय बिताना जरूरी होगा। आज काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। अगर आज आप नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। आज आपको अचानक से पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। Yellow, 1

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।