1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Karka Rashifal 8 December 2025: कर्क राशि वालों के हाथ आज लग सकती है बड़ी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

Karka Rashifal 8 December 2025: कर्क राशि वालों के हाथ आज लग सकती है बड़ी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 08, 2025 04:45 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:24 am IST

Cancer horoscope 8 December 2025: कर्क राशि वालों का आज का दिन कैसा बीतेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कर्क राशि का दैनिक राशिफल।

आज का कर्क राशिफल- India TV Hindi
आज का कर्क राशिफल Image Source : INDIA TV

Kark Rashifal 8 December 2025: कर्क राशि चक्र की यह चौथी राशि होती है। इस राशि का चिंह केकड़ा होता है, इसलिए भावुकता, चंचलता, संवेदनशीलता और शीतलता इनके अंदर कूट-कूट कर भरी होती है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा को मन का स्वामी माना जाता है। इसी वजह से कर्क राशि के लोग दूसरों की मन की बातों को बिना बताए जान लेते हैं। इस राशि वाले लोग भावुक होते हैं। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कर्क राशि का दैनिक राशिफल।

आज का कर्क राशिफल 8 दिसंबर 2025

 आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे। आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और आज बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।