1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 8 December 2025: मिथुन राशि वालों को आज किसी बड़ी संस्थान से मिल सकता है काम का ऑफर, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 8 December 2025: मिथुन राशि वालों को आज किसी बड़ी संस्थान से मिल सकता है काम का ऑफर, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 08, 2025 04:30 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:24 am IST

Gemini Horoscope 8 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का मिथुन दैनिक राशिफल के बारे में विस्तार से।

आज का मिथुन राशिफल- India TV Hindi
आज का मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 8 December 2025: बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी माने जाते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही बुद्धिमान माने जाते हैं। मिथुन राशि के जातक कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो मिथुन राशि का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके साथ ही आज उन्हें किसी अच्छी जगह से जॉब का ऑफर भी आ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आज आपके किस्मत के सितारे और क्या-क्या कह रहे हैं।

आज का मिथुन राशिफल 8 दिसंबर 2025

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से संबंधित आज यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।