1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 8 December 2025: कार्यक्षेत्र में आपके काम की हो सकती है तारीफ, प्रेम जीवन में भी आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

Tula Rashifal 8 December 2025: कार्यक्षेत्र में आपके काम की हो सकती है तारीफ, प्रेम जीवन में भी आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 08, 2025 06:18 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:24 am IST

Tula Rashifal 8 December 2025: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए तुला का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Tula Rashifal- India TV Hindi
आज का तुला राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 8 December 2025: तुला राशिचक्र की सप्तम राशि है और इस राशि के जातकों को बेहद ऊर्जावान माना जाता है। इस राशि के लोग पार्टी की जान हो सकते हैं। कलात्मक कार्यो में भी इनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सोमवार 8 दिसंबर के दिन इनको जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं, प्रेम जीवन में भी इस दिन निखार आएगा। आइए विस्तार से जान लेते हैं तुला राशि के जातकों का आज का राशिफल। 

आज का तुला राशिफल 8 दिसंबर 2025

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए तुरंत निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आज घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। ऑफिस के सभी लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, बॉस आपकी परफॉरमेंस देखकर आपकी तारीफ करेंगें। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा औऱ आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बाहर के खाने से बचें , सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। 

आज आपके लिए शुभ रंग पर्पल और शुभ अंक 7 रहेगा। 

प्रेम जीवन में आज आएगा निखार

आज तुला राशि के लोग दिल खोलकर अपनी बात कहेंगे जिससे पार्टनर खुश होगा। शाम के समय डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। कुछ लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी आप अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे, जीवनसाथी के साथ आ रही परेशानियों का आज अंत हो सकता है। संतान से खुशखबरी मिलने की आज संभावना है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।