1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 8 December 2025: आपके अधूरे कार्यों को मिलेगी गति, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें आज का राशिफल

Makar Rashifal 8 December 2025: आपके अधूरे कार्यों को मिलेगी गति, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 08, 2025 06:18 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:25 am IST

Makar Rashifal 8 December 2025: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का राशिफल।

Aaj Ka Makar Rashifal - India TV Hindi
आज का मकर राशिफल Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 8 December 2025:  मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रह सकता है। शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोग अपने ज्ञान से आज शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने की भी संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं आज का मकर राशिफल।

आज का मकर राशिफल 8 दिसंबर 2025

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आपका किसी राजनीतिक गतिविधियों में बेहतरीन समय बीतेगा। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी बनेंगे। इस राशि के स्टूडेंट को अपनी मेहनत की उचित परिणाम हासिल होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

आज के दिन आपके लिए शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा। 

लव लाइफ में आ सकते हैं आज उतार-चढ़ाव

आज इस राशि के सिंगल लोग उदासी महसूस कर सकते हैं। आपको लग सकता है कि जीवन में किसी न किसी का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको घर से बाहर निकलना चाहिए, पार्टियों में शामिल होना चाहिए। जो लोग रिश्ते में हैं उन्हें पार्टनर के साथ कहासुनी करने से बचना होगा। इस राशि के विवाहित लोगों को अच्छे परिणाम आज के दिन मिल सकते हैं। जीवनसाथी शाम के समय आपकी पसंद का भोजन बना सकता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।