1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishchik Rashifal 8 December 2025: आज सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे, पारिवारिक जीवन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Vrishchik Rashifal 8 December 2025: आज सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे, पारिवारिक जीवन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 08, 2025 06:18 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 06:24 am IST

Vrishchik Rashifal 8 December 2025: आज सामाजिक स्तर पर वृश्चिक वालों को शुभ फल मिल सकते हैं। हालांकि, प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का वृश्चिक राशिफल।

Aaj Ka Vrishchik Rashifal- India TV Hindi
आज का वृश्चिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishchik Rashifal 8 December 2025: वृश्चिक राशि के जातकों को 8 दिसंबर सोमवार के दिन पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस राशि के लोगों को एकांतप्रिय माना जाता है। आज के दिन भी ये लोग थोड़ा समय अपने लिए निकाल सकते हैं, ऐसा करने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आइए अब जान लेते हैं विस्तार से वृश्चिक राशि वालों का आज का राशिफल।

आज का वृश्चिक राशिफल 8 दिसंबर 2025

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगेǀ अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगे जिससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं आज समाज में काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता की राय आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। कारोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे।

आज आपके लिए शुभ रंग पिंक और शुभ अंक 6 रहेगा। 

पुरानी बातों को भूलने का दिन 

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। अगर आपका दिल टूटा था तो आज उस चोट से उबर सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात करने का विचार बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में नई उमंग देखे को मिलेगी, आज जीवनसाथी आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और उनपर अमल करने की कोशिश भी करेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।