वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 17 टी20 मैचों के बाद जानिए किसके आंकड़े थे बेहतर
वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 17 टी20 मैचों के बाद जानिए किसके आंकड़े थे बेहतर
भारतीय क्रिकेट में 2 प्लेयर्स को सबसे ज्यादा मौजूदा समय में चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें एक नाम अभिषेक शर्मा का है तो वहीं दूसरा नाम 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है, दोनों का अब तक टी20 क्रिकेट में बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिला है।
Published : Dec 05, 2025 10:05 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 10:05 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट के दो उभरते सितारे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की साल 2025 में जमकर चर्चा देखने को मिली है, जिसमें इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दोनों का बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना है। अभिषेक शर्मा जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं तो वहीं वैभव सूर्यवंशी काफी बेसब्री से इंटरनेशनल में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हम आपको दोनों प्लेयर्स का टी20 क्रिकेट में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 17 मुकाबले ही खेले हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा कुल 163 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको दोनों प्लेयर्स का 17-17 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 17 टी20 मैचों में 43.12 के औसत से कुल 690 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 17 टी20 मैचों में 24.58 के औसत से 295 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है जो शुरुआती ओवर्स में ही मुकाबले का पूरा रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 17 टी20 मैचों में तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली हैं। अभिषेक शर्मा के बल्ले से 17 टी20 मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का 17 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों का है। अभिषेक शर्मा का 17 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 72 रनों की पारी है।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों ही पारी की पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं, जिससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव साफतौर पर देखने को मिलता है। वैभव सूर्यवंशी ने 17 टी20 मैचों में 62 छक्के और 51 चौके लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 17 टी20 मैचों में 30 चौके और 13 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का 17 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं। 17 टी20 मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 207.83 का है। वहीं अभिषेक शर्मा का 17 टी20 मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट 150.51 का था।