1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DGCA ने IndiGo को दी 24 घंटे की राहत, अब सोमवार शाम तक देना होगा 'कारण बताओ नोटिस' का जवाब

DGCA ने IndiGo को दी 24 घंटे की राहत, अब सोमवार शाम तक देना होगा 'कारण बताओ नोटिस' का जवाब

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 07, 2025 11:23 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 11:44 pm IST

इंडिगो के अधिकारियों ने रविवार, 7 दिसंबर की अपनी रिक्वेस्ट में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का और समय मांगा था।

IndiGo, who is the owner of indigo, indigo ka malik kaun hai, rahul bhatia, rakesh gangwal, rahul bh- India TV Hindi
इंडिगो को आगे नहीं दिया जाएगा कोई एक्सटेंशन Image Source : PTI

IndiGo Crisis: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो के अकाउंटेबल मैनेजर और CEO  पीटर एल्बर्स को आज एक बड़ी राहत दी। डीजीसीए ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल संकट और नियमों का पालन न करने को लेकर 6 दिसंबर, 2025 को जारी किए गए शो-कॉज नोटिस (कारण बताओ नोटिस) का जवाब देने के लिए 24 घंटे का एक्सटेंशन दिया है। दोनों अधिकारियों ने रविवार, 7 दिसंबर की अपनी रिक्वेस्ट में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का और समय मांगा था। रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद, DGCA ने डेडलाइन को 8 दिसंबर, 2025 को शाम 06.00 बजे तक बढ़ा दिया है।

आगे नहीं दिया जाएगा कोई एक्सटेंशन

DGCA ने इंडिगो को 24 घंटे का एक्सटेंशन देते हुए ये स्पष्ट किया है कि उन्हें अब इसके बाद आगे कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। बताते चलें कि आज इंडिगो के ऑपरेशनल क्राइसिस का लगातार छठा दिन है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने आज यानी रविवार को भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। हालांकि, कंपनी आज के लिए तय 2300 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में से 1650 फ्लाइट को ऑपरेट कर रही है। शनिवार को इंडिगो की 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, जबकि शुक्रवार को कंपनी ने 1000 से भी ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया था। 

धीरे-धीरे सामान्य हो रही है स्थिति

इंडिगो ने रविवार को बताया कि भयावह संकट से जूझ रहा कंपनी का परिचालन आज से धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने रविवार को कहा कि एयरलाइन रविवार को लगभग 1650 फ्लाइट्स ऑपरेट कर रहा है और धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो ने आज अपने सिस्टम में और भी कई सुधार किए हैं। सीईओ ने कहा, “हम अब उड़ानें पहले चरण में ही रद्द कर रहे हैं, ताकि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, वे एयरपोर्ट न पहुंचें। आज का OTP करीब 75% रहने का अनुमान है, जो कल के 30% से काफी ज्यादा है।”

यात्रियों को रिफंड किया ₹610 करोड़

रविवार को नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के यात्रियों को अब तक कुल 610 करोड़ रुपये का रिफंड किया जा चुका है। इसके अलावा, इंडिगो ने देशभर में यात्रियों को उनके 3000 से ज्यादा बैग भी सौंप दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा