1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Nepal earthquake: नेपाल को फिर लगा भूकंप का झटका, 4.6 तीव्रता के भूचाल से डोली धरती

Nepal earthquake: नेपाल को फिर लगा भूकंप का झटका, 4.6 तीव्रता के भूचाल से डोली धरती

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Dec 07, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 04:48 pm IST

नेपाल में रविवार को भूकंप मध्यम झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप नेपाल के पश्चिमी सुदूरपश्चिम प्रदेश में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आया।

नेपाल में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
नेपाल में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल की धरती रविवार को भूकंप के एक और झटके से हिल गई है। यह भूकंप नेपाल के पश्चिमी सुदूरपश्चिम प्रदेश में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। 

इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप सुबह 8:28 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में था। इससे आसपास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है। पश्चिमी नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे 30 नवंबर को भी इसी प्रदेश के बाजहांग जिले के सैपाल पर्वत क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश