टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। एशिया कप के बाद हार्दिक पहली बार खेलते हुए दिखेंगे। उन्हें एशिया कप खेलने के दौरान चोट लगी थी, जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से भी बाहर थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि टी-20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ तीन ही खिलाड़ी कर पाए हैं। इसके साथ ही वह इस सीरीज के दौरान T20I में 100 विकेट भी पूरे कर सकते हैं।
T20Is में 2000 रन और 100 विकेट पूरे कर सकते हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या ने T20Is में अब तक 1860 रन बनाए हैं और 98 विकेट भी लिए हैं। ऐसे में अगर पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 140 रन बनाते हैं और दो विकेट लेते हैं, तो वह T20I क्रिकेट में 2000 रन और 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सिर्फ तीन खिलाड़ी ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाए हैं। सबसे पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के शकिब अल हसन ने अपने नाम किया था। उसके बाद अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में हार्दिक का नाम भी शामिल हो सकता है।
T20Is में तीनों स्टार प्लेयर्स का रिकॉर्ड
शाकिब अल हसन की बात करें तो T20I में उन्होंने 129 मैचों में 2551 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी ने उन्होंने में 149 विकेट लिए हैं। मोहम्मद नबी की बात करें तो उन्होंने 145 मैचों में अब तक 2417 रन बनाए हैं। वहीं बॉलिंग में उन्होंने 104 विकेट अपने नाम किए हैं। सिकंदर रजा की बात करें तो उन्होंने 127 मैचों में 2883 रन बनाए हैं। वहीं गेंद से उन्होंने 102 विकेट हासिल किए हैं। इन तीन खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट में अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
अर्शदीप सिंह के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या की बात करें तो अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले या पूरी टी20 सीरीज में सिर्फ दो विकेट चटकाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में अपनी 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ये खास सेंचुरी करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। भारत के लिए इस फॉर्मेट में अभी तक सिर्फ अर्शदीप सिंह ही 100 या उससे ज्यादा विकेट ले पाए हैं। अर्शदीप के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 105 विकेट दर्ज हैं और वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें
जसप्रीत बुमराह पहले T20I में कर सकते हैं बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय