BB 19 Finale Live Update: बिग बॉस-19 करीब 3 महीने से लगातार सुर्खियों में रहा है और आज इस रियलिटी शो का अंतिम दिन रहा। सलमान खान ने बिग बॉस-19 के ग्रैंड फिनाले में विजेता का नाम घोषित किया। बिग बॉस-19 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में से फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक टॉप 5 में थे, जिसके बाद एक एक कर कंटेस्टेंट जीत की रेस से बाहर होते गए और आखिरी में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बचे। इसके बाद दोनों मेन घर से निकलकर स्टेज पर पहुंचे और फिर सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान करते हुए गौरव खन्ना का नाम लिया, जिससे पूरा स्टेज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।