1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी की मदद देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल हो रहा Video

इस आदमी की मदद देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2025 11:53 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 12:00 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोग एक सामान को उठा रहे हैं और वहीं तीसरा आदमी उनकी मदद कर रहा है। लेकिन उसकी मदद देख आप हंसने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे जहां आपको तरह-तरह के पोस्ट दिखते होंगे। उन्हीं सभी में से कुछ ऐसे पोस्ट होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अपनी जान के साथ खेलने वालों का वीडियो वायरल होता है। कभी बच्चों के डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी उनकी प्यारी हरकत का वीडियो देखने को मिलता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई बार फनी वीडियो भी वायरल होता है।

इस वायरल वीडियो में क्या था?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लोग किसी सामान को उठा रहे हैं और उसे कहीं और रखने जा रहे हैं। इसी दौरान वहां एक तीसरा आदमी खड़ा है जो उनकी मदद कर रहा है लेकिन वो कैसी मदद कर रहा है वो समझ में नहीं आएगा। वो उसे उठाने के लिए एक तरफ जाता मगर आदमी देख कुछ नहीं करता, फिर दूसरी तरफ जाता और वहां भी हाथ नहीं लगाता है। इसके बाद वो पीछे चला जाता है कि वहां से मदद करेगा और हाथ को हवा में उठाता है लेकिन सामान को हाथ नहीं लगाता है। इस तरह उसने बिल्कुल न के बराबर वाली मदद की।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आलस करने में माहिर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसने बिलकुल भी कुछ नहीं किया। दूसरे यूजर ने लिखा- वो बिल्कुल भी कुछ नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें-

उड़ती फ्लाइट में बंदे ने किया ऐसा काम कि दोस्तों की नहीं रुकी हंसी, Video हो गया वायरल

अंकल ने किया ऐसा फ्लेक्स कि हो गए वायरल, Video देख लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।