1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के ने कार्ड्स के साथ किया ऐसा मैजिक कि Video हो गया वायरल, लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

लड़के ने कार्ड्स के साथ किया ऐसा मैजिक कि Video हो गया वायरल, लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 10:16 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी यह जानने के इच्छुक हो जाएंगे कि लड़के ने यह कैसे किया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

मैजिक देखना लगभग हर किसी को पसंद होता है। यह तो सभी को पता है कि जादू जैसा कुछ नहीं होता है। यह बस हाथ की सफाई और कुछ अच्छा प्लैन होता है जो मैजिक को बहुत ही मजेदार बनाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें जादू और ट्रिक्स देखने को मिले होंगे। वहीं कुछ लोग इसके पीछे का राज भी लोगों को बताते हैं ताकि देखने वाले भी यह सब करना सीख जाएं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मैजिक का ट्रिक तो नहीं बताया मगर लड़के ने कार्ड्स के साथ खेल बहुत अच्छा किया जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ।

लड़के ने वीडियो में क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का कहानी बताता है कि 4 चोर 12 लाख की चोरी करके भाग गए। उनके पीछे एक पुलिस वाला पड़ गया। उसने 4 चोर को बताने के लिए चारों राजा के पत्तों को जमीन पर रखा, पुलिस को बताने के लिए जोकर का पत्ता रखा और 12 लाख रुपये को चारों में बांटने के लिए तीन-तीन पत्ते हर एक किंग के ऊपर रख दिया। आगे वो बताता है कि तीन चोर ट्रेन में चढ़ गया और पुलिस वाला भी उनके पीछे चढ़ गया। यह कहते हुए वो तीन किंग, उनके ऊपर रखे 3-3 पत्ते और जोकर को उठा लेता है और सभी को मिला देता है। इंस्पेक्टर ने पूरी ट्रेन छान ली मगर चोर नहीं मिला, यह बोलते हुए वो उन पत्तों को जमीन पर पलट कर रखता है। उसमें से एक भी किंग नजर नहीं आता है। बाद में पता चलता है चौथे किंग के ऊपर जो 3 पत्ते फेंके, वो भी किंग के ही थे। अगर आपको समझ में नहीं आया तो आप वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'पीक मेल कंटेंट' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पूछा कि ये कैसे किया भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई 4 बार देखा इस रील को, कैसे किया ये पीक मेल कंटेंट। एक यूजर ने अपने मुताबिक इसका ट्रिक बताया और लिखा- तीनों फेस कार्ड के विपरीत साइड में नंबर कार्ड चिपका रखा है। एक और यूजर ने लिखा- डबल साइड पत्ते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

"सावधान महिला भी..."; दीवार पर लिखी लाइन की फोटो वायरल, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

फैशन तो बहुत देखे मगर ऐसा कुछ पहली बार दिखा है, Video देख आपको आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।