1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब हो जाइए सतर्क वरना चोर इस तरह चुरा लेंगे आपका कीमती सामान, देखें जरूरी Video

अब हो जाइए सतर्क वरना चोर इस तरह चुरा लेंगे आपका कीमती सामान, देखें जरूरी Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 04:56 pm IST

एक शख्स ने लोगों को सतर्क करने के लिए चोरों की एक बहुत बड़ी ट्रिक का पोल खोल दिया है। वीडियो देखने के बाद आप भी दंग होने वाले हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने चोरों का बताया ट्रिक Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश का आम आदमी सबसे ज्यादा सफर किसी ट्रेन या फिर बस से ही करता है। और अगर सफर लंबा होता है तो रास्ते में उसे अपनी नींद पूरी करनी पड़ती है। अब सोते समय उसके बैग से सामान चोरी ना हो, इसके लिए वह अपने बैग में लॉक लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चोर आपके बैग से ताला तोड़े बिना भी आपका सामान गायब कर सकते हैं। अब यह कैसे होता है, इसका उदाहरण एक वीडियो में देखने को मिला जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में क्या दिखा, यह जानने के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यह खबर आपके काम की है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आया जिसे देखने के बाद कई लोग सतर्क और सावधान हो सकते हैं। इस वीडियो में एक आदमी लोगों के सामने चोरों के एक ट्रिक का पोल खोल रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक बैग का चैन बंद है। उसे दिखाते हुए शख्स कहता है कि चोर आपके पास बैठकर आपके बैग की चैन पर सॉल डालेगा और पैन को अंदर डालकर उसे खोल देगा। इसके बाद वह कीमती सामान निकाल लेगा। अब वह चैन को दो बार आगे-पीछे करेगा और आपके बैग का चैन फिर से बंद हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को उसने वीडियो में करके भी दिखाया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो के जरिए उस शख्स ने लोगों को सतर्क करने का काम किया है। वीडियो में उसने जरूरी जानकारी दी है जो आपके काम की हो सकती है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @GANESHV81214930 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'आप ज्वेलरी बॉक्स को बैग में मत रखिए।'

ये भी पढ़ें-

इसे कहा जाना चाहिए असली मौत का खेल, यह भयंकर गेम देख कांप जाएगी आपकी रूह, देखें Video

गर्मी से बचने के लिए ऐसा कौन करता है भाई? वायरल Video को देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।