1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहा जाना चाहिए असली मौत का खेल, यह भयंकर गेम देख कांप जाएगी आपकी रूह, देखें Video

इसे कहा जाना चाहिए असली मौत का खेल, यह भयंकर गेम देख कांप जाएगी आपकी रूह, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 10, 2024 04:21 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 04:22 pm IST

कुछ लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो see saw गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मगर इसमें उन लड़कों ने जो एडिशन किया है, उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। किसी दिन ऐसा वीडियो दिख जाता है जिसे देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाए। वहीं किसी दिन फनी वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके मन में यह सवाल उठेगा कि लड़के इतने डेरिंग कैसे कर लेते हैं। वीडियो में कुछ लड़के see saw गेम खेल रहे हैं। मगर इस खेल में एक सरप्राइज है जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। अब वो क्या है, यह जानने के लिए इस खबर को पढ़ने के साथ ही साथी वायरल वीडियो को भी देखें।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने अपने बचपन में see saw वाला गेम तो खेला हो होगी। जी हां वही गेम जिसमें दो लोग एक फट्टे पर आमने-सामने बैठते हैं और बारी-बारी झूलते हैं। अब तो आपके दिमाग में इस खेल की तस्वीरें भी आ गई होंगी। अभी सोशल मीडिया पर इसी गेम का एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर एक नए अंदाज में। वीडियो में नजर आ रहा है कि चार लोग इस गेम को खेल रहे हैं और तभी अंदर से एक सांड को छोड़ दिया जाता है। अब उन्हें करना ये है कि जैसे ही सांड उनके पास जाए, उनके पार्टनर को उसे हवा में ले जाकर उसको बचाना है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @crave_21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में पूछा है, 'ये लड़के इतने डेरिंग कैसे होते हैं?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 74 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गेम तो मस्त है लेकिन एक बार ही खेल सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये वाला ट्राई करना है एक बार लाइफ में। तीसरे यूजर ने लिखा- डेरिंग करने में मजा आता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या खेल है वाह।

ये भी पढ़ें-

गर्मी से बचने के लिए ऐसा कौन करता है भाई? वायरल Video को देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

ब्रेकअप ने दी नई जिंदगी, गर्लफ्रेंड के होते शख्स के झड़ गए बाल, छोड़ते ही बदला ऐसा लुक कि अब उसके सामने हीरो भी फेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।