1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Magic Tricks: जादूगर तस्वीर से निकाल रहा था जिंदा कबूतर, कैमरे में कैद हो गया उसका मजेदार ट्रिक

Magic Tricks: जादूगर तस्वीर से निकाल रहा था जिंदा कबूतर, कैमरे में कैद हो गया उसका मजेदार ट्रिक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2024 11:51 am IST,  Updated : Jan 02, 2024 11:51 am IST

कोई जादूगर एक फोटो से कैसे कबूतर निकाल लेता है, यह सवाल सभी के मन में उठता होगा। मगर इस वीडियो को देखने के बाद इस सवाल का जवाब आपको मिल जाएगा।

कैमरे ने जादूगर की खोल दी पोल- India TV Hindi
कैमरे ने जादूगर की खोल दी पोल Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कहा जाता है कि जादू जैसी कोई चीज नहीं होती है। यह बस हाथ की सफाई और आंखों का धोखा होता है। स्टेज पर खड़ा जादूगर अपने हाथ की सफाई से ऐसे-ऐसे कमाल करके दिखाता है कि उसे देखने वाला हर कोई हैरान हो जाता है। आप भी अपने बचपन में कई बार जादू देखने गए होंगे तो आपने नोटिस किया होगा कि कई जादूगर एक तस्वीर से जिंदा कबूतर को बाहर निकाल देते हैं। इस जादू को देखने के बाद हर किसी के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि इसने यह कैसे किया होगा? मगर अब इस खबर को पढ़ने के बाद और वायरल वीडियो देखने के बाद आपके मन से यह सवाल खत्म हो जाएगा।

जादूगर का खुल गया पोल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने जादूगर के जादू की पोल खोल दी ही। दरअसल एक जादूगर फोटो में कबूतर निकालने वाला जादू अपने दर्शकों को दिखा रहा था। इसी दौरान वहां एक शख्स ने उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। वीडियो को जब स्लो मोशन में देखा गया तो उसका ट्रिक समझ में आ गया। आपको बता दें कि जादूगर ने उस तस्वीर के पीछे कबूतर को छिपा कर रखा था और हाथ फेरने के बहाने वह उस तस्वीर थोड़ा सा मोड़ देता है जिसमें से कबूतर बाहर निकल जाता है। अगर अभी भी आपको यह ट्रिक समझ में नहीं आया तो एक बार वायरल वीडियो देख लीजिए, जादू का ट्रिक जान जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the_living.planet नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जादूगर पकड़ा गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नजर से बच सकते हो, कैमरे से नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- आज सच पता चला। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब से स्लो मोशन आया है, जादूगर लोगों की रोजी-रोटी छीन रही है।

ये भी पढ़ें-

Video: प्रचण्ड ठंड पर शख्स ने लिखा पैरोडी गीत, लोगों ने किया विरोध तो शख्स दिया ये जवाब

साली सरहज के साथ नया साल मनाने के लिए शख्स ने मांगी छुट्टी, Letter सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।