1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैग में ज्यादा कपड़े रखने के लिए महिला ने बताया गजब का हैक, Video हो गया वायरल

बैग में ज्यादा कपड़े रखने के लिए महिला ने बताया गजब का हैक, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 03, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 03:48 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि महिला ने बैग में ज्यादा सामान रखने के लिए गजब का हैक बताया है। आइए हम आपको बताते हैं कि महिला ने क्या तरीका अपनाया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HASNAZARURIHAI

भारत में रहने वाली लगभग हर महिला के पास कोई न कोई हैक या फिर ट्रिक आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा। महिलाएं अपने काम को आसान बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती रहती हैं और उसमें से कुछ बहुत ही ज्यादा कारगर साबित हो जाते हैं। इसके उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर अलग-अलग समय पर देखने को मिलते रहते हैं क्योंकि कई लोग इसका वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर जब हम अपने बैग को पैक करते हैं तो उसे हॉरिज़ोंटल रखकर पैक करते हैं मगर वायरल वीडियो में महिला बताती है कि बैग को वर्टिकल तरीके से रखकर उसमें कपड़े को अच्छे से तह करके रखने पर ज्यादा कपड़े आ सकते हैं। वीडियो में महिला बैग को हॉरिज़ोंटल और वर्टिकल, दोनों तरह से रखकर कपड़े डालते दिखती है और यह दिखता भी है कि वर्टिकल तरीके से कपड़े ज्यादा आ गए। महिला ने इसी हैक को बताने के लिए वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पैकिंग हैक, आंटी वायरल होनी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भारतीय नारी हर चीज में सब पर भारी। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या आईडिया है, सुपर। तीसरे यूजर ने लिखा- इतने के लिए 3 सूटकेस लेता मैं तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- नारी सब पर भारी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिवाली से काफी पहले ही रुझान आने शुरू हो गए, Video देख लोगों ने लिए जमकर मजे

ऐसे दोस्त हो तो दुश्मन की जरूरत ही क्या, वायरल Video देख लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।