कई बार लड़के कुछ ऐसा कर देते हैं जिसका अंदाजा किसी को नहीं होता है और फिर उसके बारे में जानकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। आपके दोस्तों ने और आपने भी कई बार ऐसा कुछ न कुछ किया ही होगा जिसे आज भी याद करके आपको हंसी आती होगी। इसके अलावा ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद यूजर्स भी जमकर मजे लेते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़कों ने जो रामलीला देखने के लिए गए हुए हैं, वहां जाकर उन्होंने कुछ पैसे दान किए हैं मगर साथ उन्होंने जो नाम लिखवाए हैं, वो वीडियो के वायरल होने का कारण है। उन सभी के नाम को एक महिला बोलते हुए बताती है कि किस ने कितना दान किया है। महिला बोलती है, '11 रुपए की धनराशि रोहित शर्मा कप्तान, 11 रुपए की धनराशी तिलक वर्मा, 11 रुपए की धनराशि शिवम दूबे, 11 रुपए की धनराशि अभिषेक शर्मा, 11 रुपए की धनराशि युजवेंद्र चहल।' इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों के नाम से इन लोगों ने पैसे दान किए हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @confusing_wot नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सही था गुरु' और वीडियो पर मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया पहुंची रामलीला देखने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैप्टन सूर्या था यार। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बकलोली प्रो मैक्स।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ड्राइवर समाज को इन्हें अपना गुरु बना लेना चाहिए, इनका कंट्रोल देख खुली रह जाएंगी आंखें