1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिवाली से काफी पहले ही रुझान आने शुरू हो गए, Video देख लोगों ने लिए जमकर मजे

दिवाली से काफी पहले ही रुझान आने शुरू हो गए, Video देख लोगों ने लिए जमकर मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 03, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 03:10 pm IST

सफाई का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। लोग भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DESIMOJITO

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट का सूखा नहीं पड़ता है। बल्कि यहां तो कई बार कंटेंट की बाढ़ आ जाती है। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घुमा करते हैं तो फिर आप भी तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कभी हंसी-मजाक के वीडियो तो कभी हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा लोगों के जुगाड़, डांस, बच्चों के प्यारे वीडियो, इसके अलावा और भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस नए वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला घर में सफाई करते हुए नजर आ रही है मगर उसकी सफाई दूसरी सारी महिलाओं को हैरान कर देगी। महिला ने पलंग पर से बिस्तर हटा दिया है और अब वो पानी से पूरे पलंग को धोते हुए नजर आ रही है। जी हां, महिला पलंग को पानी से धो रही है और इसी कारण वीडियो वायरल भी हो रहा है। आज तक आपने किसी को इस तरह से अपने घर के पलंग को कभी धोते हुए नहीं देखा होगा। लोगों ने भी जमकर कमेंट किए हैं मगर उससे पहले आप जरा वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'गोपी बहू' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे लकड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- मेहनती महिला। तीसरे यूजर ने लिखा- छत पर सुखा देगी उसको, चिंता मत करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे गजब। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

ऐसे दोस्त हो तो दुश्मन की जरूरत ही क्या, वायरल Video देख लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट

रामलीला देखने पहुंचे लड़कों ने की ऐसी हरकत कि नहीं रुकेगी आपकी हंसी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।