Viral Video: 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?' आपको याद होगा एक समय था जब हर किसी की जुबां पर यही सवाल रहता था। इस एक डायलॉग पर हजारों यूजर्स ने मजेदार वीडियो भी बनाए थे। एक बार फिर इस सीन को रीक्रिएट किया गया है। इस वीडियो में कटप्पा-बाहुबली का क्यूट वर्जन दिखाई दिया। वीडियो को यूजर्स ने भी पसंद किया है और उस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। इस वीडियो में आपको दो बच्चे दिखाई देंगे जो आपस में मस्ती कर रहे हैं। इसमें उन्होंने 'बाहुबली- द बिगनिंग' के क्लाइमेक्स सीन को रीक्रिएट किया है। बच्चों के अभिनय को सोशल मीडिया यूजर्स से काफी तारीफें भी मिल रही हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @memebyseikh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्चों के सिर पर मुकुट की जगह प्लास्टिक के बर्तन दिखाई दे रहे हैं। दोनों लोग कटप्पा द्वारा बाहुबली को मारने के सीन को रीक्रिएट कर रहे हैं। इस मजेदार सीन को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'लगता है गलत बाहुबली मूवी डाउनलोड कर ली।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'डायरेक्टर ने तो स्क्रिप्ट में यही बोला था।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'तलवार गलत जगह डाल दी वापस निकालो।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बाहुबली - मेरे गलत इस्तेमाल किया गया है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'कटप्पा ने अपनी औकात दिखा दी यहां।' वहीं, एक अन्य ने वीडियो को बाहुबली-3 की संज्ञा दी। '
बाहुबली: द बिगनिंग एक भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जो एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और के. राघवेंद्र राव द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2015 में रिलीज़ हुई थी और इसमें प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी महिष्मति राज्य के राजा अमरेन्द्र बाहुबली और उसके भाई भल्लालदेव के बीच के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अमरेन्द्र बाहुबली अपने राज्य की रक्षा के लिए लड़ता है और अपने भाई के विश्वासघात का सामना करता है। बाहुबली: द बिगनिंग ने भारतीय सिनेमा में एक नए युग की शुरुआत की और दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। फिल्म की सफलता के बाद, इसका दूसरा भाग बाहुबली 2: द कन्क्लूजन रिलीज़ किया गया, जिसने भी दर्शकों की प्रशंसा प्राप्त की।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे गजब ! 70 की उम्र में 17 सा जोश, गरबा खेलते इस कपल के Video ने जीता यूजर्स का दिल, मूव्स देख चौंक गए लोग
संपादक की पसंद