1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बोतल की सारी बदबू दूर करने के लिए महिला ने बताई ट्रिक, Video हो गया खूब वायरल

बोतल की सारी बदबू दूर करने के लिए महिला ने बताई ट्रिक, Video हो गया खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 02:30 pm IST

कई सारे लोग ऐसे हैं जो घर में काम आने वाले टिप्स को बताते हुए वीडियो बनाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बता रही है कि किस तरह से बोतल की बदबू को दूर कर सकते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/PARI.GOUND.31

सोशल मीडिया की गलियों में आपको हर चीज देखने को मिलेगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर प्लेटफॉर्म पर लड़ाई, जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस, घर में काम आने वाले टिप्स और इसके साथ कई तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ने आपको हंसाया होगा, कुछ ने दिल जीता होगा तो वहीं कुछ वीडियो आपके किसी काम आए होंगे। इन्हीं सब तरह के वीडियो में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई बार ऐसा होता है कि रोज इस्तेमाल किए जाने वाले बोतलों में से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। लोग उसे नॉर्मल लिक्विड से साफ करते हैं तो कई बार वो काम आ जाता है और कई बार कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इसी समस्या के लिए है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला बता रही है कि उसके टिप्स से बोतल की दुर्गंध दूर हो जाएगी। वो पहले तो एक तेजपत्ता को जलाती है और थोड़ा सा जलाने के बाद वो उसे बोतल में डालकर ढक्कन बंद कर देती है। कुछ देर बाद वो उस बोतल को धो देती है और तभी स्क्रीन पर लिखा आता है, 'बोतल की बदबू-दुर्गंध दूर हो जाएगी।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pari.gound.31 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरे पास तो बोतल है ही नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- शाम को दारू की बोतल खाली करके चेक करता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- प्लास्टिक वाली बोतल में ऐसा कर सकते हैं क्या। चौथे यूजर ने लिखा- बोतल को धोकर धूम रख देने से बदबू गायब।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के घर में हुई सबसे अनोखी चोरी, Video देख आपको भी आएगी हंसी

जिंदगी में बस यही देखना बाकी रह गया था, ट्रेन में ही लड़के ने भर दी लड़की की मांग, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।