खाना बनाते समय अक्सर कई बार खाने में तेल ज़्यादा पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या करें। ज़्यादा तेल वैसे भी सेहत के लिए हानिकारक है और मोटापे का कारण भी बनता है। ऐसे में अगर हम यह कहें कि हम पकी हुई सब्जी की ग्रेवी से आसानी से तेल बाहर निकाल सकते हैं तो क्या आप विश्वास करेंगे। पके खाने में से एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए हमारे पास कुछ बेहतरीन तरकीबें हैं। चलिए जानते हैं किन टिप्स की मदद से आप ग्रेवी से तेल निकाल सकते हैं।
इन टिप्स से ग्रेवी से निकल जाएगा तेल:
-
सब्जी को फ्रिज में रखें: सब्जी की करी से एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए सब्जी को फ्रिज में रखना एक बेहतरीन आइडिया है। सब्जी को पहले फ्रिज में रखें और थोड़ी देर बाद सारा ऑइल ऊपर तैरने लगेगा जिसे आप चम्मच से आसानी से निकाल सकते हैं।
-
ब्रेड का करें इस्तेमाल: तले हुए खाने से तेल निकालने के लिए ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कड़ाही में रखें सब्जी के ऊपर अगर तेल दिख रहा है तो उसके ऊपर ब्रेड के एक या दो स्लाइस रखें। ब्रेड तले हुए खाने से तुरंत एक्स्ट्रा ऑइल सोख लेती है।
-
आइस क्यूब: एक कटोरी में कुछ बर्फ के टुकड़े लें। अब उस कटोरी को सब्जी के ऊपर रखें। धीरे धीरे देखेंगे ठंडा होने की वजह से कटोरी के सतह पर तेल चिपकने लगता है। अब इस तेल को आप दूसरे बतर्न में निकाल लें।
-
टमाटर प्यूरी: अगर सब्ज़ी में ज़्यादा तेल है और घर में मेहमान आ रहे यहीं तेल निकालने की बजाय आप सब्जी की ग्रेवी में टमाटर प्यूरी डालें। टमाटर प्यूरी को एक मिनट तक पकाएँ और सब्ज़ियों में मिला दें। इससे सब्ज़ी में मौजूद तेल कम हो जाएगा और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
-
मक्के का आटा: खाने से तेल कम करने के लिए मक्के के आटे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पानी और मक्के के आटे को अच्छी तरह मिलाएँ और दो मिनट तक पकाएँ। फिर इसे सब्ज़ी में मिला दें। इससे सब्ज़ी में मौजूद एक्स्ट्रा तेल कम हो जाएगा और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।