Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. तवे पर चिपक जाता है डोसा-चीला, तो अपनाएं ये ट्रिक, न चिपकेगा और न ही टूटेगा

तवे पर चिपक जाता है डोसा-चीला, तो अपनाएं ये ट्रिक, न चिपकेगा और न ही टूटेगा

Written By: Vanshika Saxena Published : Jul 26, 2025 04:56 pm IST, Updated : Jul 26, 2025 04:56 pm IST

क्या आप भी जब डोसा या फिर चीला बनाने की कोशिश करते हैं, तो वो तवे पर चिपक जाता है या फिर टूटने लगता है? अगर हां, तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं चीला/डोसा?- India TV Hindi
Image Source : SORA/AI कैसे बनाएं चीला/डोसा?

क्या आपको भी चीला या फिर डोसा बनाना बहुत ज्यादा झंझट वाला काम लगता है? दरअसल, ज्यादातर लोगों का चीला या फिर डोसा बनने से पहले या तो तवे पर चिपकने लगता है या फिर टूट जाता है। अगर आप बिना चिपके या फिर बिना टूटे इस तरह की डिश बनाने चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको बैटर को तवे पर फैलाने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो कर लेना चाहिए।

कैसे बनाएं चीला?

सूजी या फिर बेसन का चीला बनाने के लिए आपको एक कटोरे में सूजी या फिर बेसन का घोल तैयार करना है और फिर इस घोल में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, मिर्च और नमक डालकर मिक्स कर लेना है। अब इस बैटर को तवे पर अच्छी तरह से पका लीजिए। इसी तरह से डोसे के बैटर को भी तवे पर पकाया जाता है। लेकिन चीला और डोसा, इस तरह की डिश अक्सर तवे पर चिपकने लगती हैं।

फॉलो करें ये ट्रिक

चीले या फिर डोसे के घोल को तैयार कर लीजिए। अब तवे को गैस पर रखिए और तवे को अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए। तवे पर बैटर चिपके नहीं, इसके लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक को पूरे तवे पर या फिर पैन पर अच्छी तरह से फैला लीजिए। जब नमक का रंग बदलने लगे, तब आप एक कपड़े से तवे को पोछ सकते हैं। अब आप तवे पर बैटर को फैला सकते हैं और बैटर तवे के ऊपर नहीं चिपकेगा।

सेहत के लिए भी फायदेमंद

चीला हो या फिर डोसा, दोनों ही डिश ब्रेकफास्ट के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं और दोनों ही चीजों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अक्सर लोगों को चीला या फिर डोसा बनाना काफी ज्यादा चैलेंजिंग लगता है। अगर आप भी डोसा या फिर चीला बनाते हैं, तो इस ट्रिक को जरूर फॉलो करें, आपका डोसा या फिर चीला एकदम परफेक्ट बन पाएगा।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement